छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा घोषित 4 जुलाई से किये जाने वाले अनिश्चितकालीन आन्दोलन की सुचना सचिव स्वास्थ्य को भी दी गयी थी l जिस पर सचिव स्वास्थ्य श्री सिद्धार्थ कोमलसिंह परदेशी जी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को आज दिनांक 26.06.2023 को दोपहर 2.30 बजे मंत्रालय स्थित उनके कक्ष में चर्चा हेतु बुलाया था l इस पर संघ संरक्षक श्री ओ.पी. शर्मा, प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, महामंत्री अश्वनी गुर्देकर, उप प्रांताध्यक्ष एस.पी. देवांगन, रायपुर जिला अध्यक्ष एस.एस.सोनी, अजय पंचराम के प्रतिनिधिमंडल ने आज सचिव महोदय से मंत्रालय मेंचर्चा की है l चर्चा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तावित कर्मचारियों के वेतनमान में सुधार, राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग के समस्त अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, स्वास्थ्य कर्मियों को 13 माह का वेतन देने, बिलासपुर में 10 मेडिकल लैब तेक्नोलोजिस्ट के किये गए नियम विरुद्ध स्थानातरण वापस लेने, स्टाफ नर्स को डी गयी 3-4 वेतनवृद्धि की वसूली पर रोक लगाने, एकल पदों पर पदोन्नति अवसर देने, रेडियोथेरपी स्टाफ को 10 प्रतिशत रेडीएसन भत्ता देने, OPD समयावधि केवल 1 पाली में करने, समस्त वाहन चालक जिनके पास हैवी लाइसेंस है को लेवल 6 वेतन देने, समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपना माकन बनाने १५०० वर्गफीट जमीं देने व मकान बनाने राशी देने, cgmsc की दवा सप्लाई सुगम बनाने प्रत्येक मुख्यालय में वरिष्ठ फार्मासिस्ट को नोडल फार्मासिस्ट बनाने, आर एम ऐ को समस्त स्टाफ से ऊपर रखे जाने वाले आदेश को निरस्त करने, जिन अधिकारीयों की शिकायत संघ ने की है उन्हें दण्डित करने, समय पर पदोन्नति नहीं देने वाले अधिकारीयों पर कड़ी कार्यवाही करने और पुरस्कृत हो चुके कर्मियों के सम्मान पत्रों का उल्लेख सेवा पुस्तिका में करने सम्बंधित बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी l समस्त बिन्दुओं पर सकारात्मक चर्चा उपरांत सचिव महोदय ने संघ को भरोसा दिलाया है कि वे संघ की मांगों पर अतिशीघ्र कार्यवाही करेंगे, साथ ही उन्होंने संचालक श्री जय प्रकाश मौर्या जी मोबाइल में चर्चा करके संघ को उनसे भी चर्चा करने हेतु सुझाव दिया जिस पर

संघ प्रतिनिधिमंडल द्वारा संचालक महोदय से स्वास्थ्य भवन में भेंट कर अपनी मांगों की जानकारी दी एवं समय पर उचित पहल करने की मांग की गयी है, जिस पर संचालक महोदय ने कहा है कि वे समस्त मांगों को आज ही सचिव स्वास्थ्य से चर्चा करने वाले हैं l महामंत्री अश्वनी गुर्देकर एवं उप प्रांताध्यक्ष एस. पी. देवांगन ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आन्दोलन की आज की इस चर्चा एवं शासन की पहल से स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों के पूर्ण होने के प्रति अत्यधिक आशान्वित हैं l

इस सकारात्मक चर्चा उपरांत भी यदि समय पर संघ की सभी मांगों का निराकरण एवं पूर्ति नहीं की गयी तो 4 जुलाई से घोषित अनिश्चितकालीन आन्दोलन होना तय है l आन्दोलन की पूर्ण तैयारी हो चुकी है आन्दोलन के लिए राज्य में सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग के लगभग 55 हजार कर्मचारियों ने इस आन्दोलन में शामिल होने की सुचना अपने अपने कार्यालय में प्रस्तुत कर दी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *