छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश की राजधानी स्थित डी के एस सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लिया हैl

संघ के रायपुर जिला शाखा अध्यक्ष श्री एस एस सोनी ने अस्पताल के अधीक्षक एवं ऐकेडमिक इंचार्ज को शिकायत पत्र प्रेषित कर तिन समस्याओं के प्रति ध्यानाकर्षण कर त्वरित निराकरण की मांग की है l

अधीक्षक एवं ऐकेडमिक इंचार्ज को लिखित शिकायत पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि उनके कार्यालय द्वारा अस्पताल के अनियमित स्टाफ को अनुभव प्रमाण पत्र समय पर नहीं दिया जा रहा हैl विज्ञापन का समय समाप्त हो जाने पर उनके अवसर ख़त्म हो जाते हैं किन्तु स्टाफ को अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है l  उनके द्वारा स्टाफ को कहा जाता है कि संचालक चिकित्सा शिक्षा का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है l स्टाफ को इस तरह परेशान किया जा रहा है यह भारी आपत्तिजनक है l संघ मांग करता है कि अनुभव प्रमाण पत्र चाहने वाले अनियमित स्टाफ को तुरंत अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाय l

उक्त पत्र में आगे यह उल्लेख है कि अनियमित कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, इससे उन्हें भारी कठिनाइयाँ हो रही हैं l यह भी सूचना प्राप्त हुई है कि डीकेएस में नियमित स्टाफ को भी माह की 31 तारीख के पूर्व वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है l संघ ने अनुरोध किया है कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाय एवं माह के 31 तारीख तक स्टाफ का वेतन दिया जाय अन्यथा शासन के निर्देशों के बावजूद जान बुझकर स्टाफ के वेतन में विलम्ब करने के कारण प्रावधान अनुसार आपके वेतन से राशी काटने की मांग की जाएगी l

शासन के निर्देश देने के बावजूद डीकेएस कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशी का वितरण नहीं किया जा रहा हैl यह निवेदन किया गया है कि प्रोत्साहन राशी का भुगतान किया जाय l

———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *