कोण्डागांव: राज्य शासन के स्वस्थ्य तन-स्वस्थ्य मन स्वास्थ्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 2007 में निहित निर्देशानुसार जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मान्यताप्राप्त संस्था से एमबीबीएस या बीएएमएस चिकित्सा डिग्रीधारी अभ्यर्थियों से 27 जून 2023 तक अनुबन्ध पर चिकित्सा परीक्षण सेवा के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
योजना के नियमों एवं शर्तों के अनुसार अनुबंधित निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सक को माह में कम से कम दो बार संस्था में निवासरत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करना होगा। प्रति परीक्षण 50 सीटर संस्था हेतु 750 रुपये तथा 100 सीटर संस्था हेतु 1200 रुपये तक नियमानुसार मानदेय दिया जायेगा।
निजी प्रैक्टिशनर चिकित्सक अपने लेटरपेड में एक या एक से अधिक संस्था हेतु अर्जित डिग्री हेतु अनुभव प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोण्डागांव के नाम से आवेदन पत्र 27 जून 2023 तक पंजीकृत डाक अथवा सीधे कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।अनुबंध हेतु चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। नियम और अनुबंध एवं शर्तों तथा संस्थाओं की विस्तृत जानकारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोण्डागांव से कार्यालयीन दिवस में प्राप्त की जा सकती है।