छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अपने अंतर्भुक्त सभी संवर्गों के स्वास्थ्य कर्मियों के भग्न हृदय, विषाद बदन होने से उद्वेलित होकर सभी की एकल व सामूहिक शक्ति के बल पर समर अभिमुख हुई है l इसके परिणामस्वरूप शासकीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा प्रतिष्ठानों में शुन्यता का संकट आसन्न है l

  

स्वास्थ्य कर्मियों की विभिन्न लंबित मांगों के लिए विगत वर्षों में धरना प्रदर्शन, आकस्मिक अवकाश, सामूहिक अवकाश, सामूहिक एच्छिक अवकाश लेकर 1 दिन 3 दिन आदि विविध प्रकार के आन्दोलन किया गया l दिनांक 02.04.2023 को संघ कार्यालय रायपुर में संघ की महासमिति की बैठक में सभी जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में जून के अंतिम सप्ताह में अनिश्चितकालीन आन्दोलन का निर्णय लिया गया था l

निर्णय के अक्षरशः क्रियान्वयन में दिनांक 16.04.2023 को दुर्ग संभाग, दिनांक 30.04.2023 को सरगुजा संभाग, दिनांक 05.05.2023 को बस्तर संभाग, दिनांक 06.06.2023 को रायपुर संभाग, तथा दिनांक 11.06.2023 को बिलासपुर संभाग में बैठक करने व प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों / कर्मचारियों की राय लेने के बाद दिनांक 04 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से अनिश्चित कालीन आन्दोलन करने की घोषणा प्रांताध्यक्ष श्री आलोक मिश्रा जी द्वारा की गयी है l संघ ने सभी स्वास्थ्य  कर्मियों को संघर्ष मंत्र दिया, “अपने अधिकार के लिए लड़कर अपने जीवित होने का प्रमाण दो l” सभी संवर्गों के कर्मचारी, लगभग तीस हज़ार सेवा के कुशल हाथों से प्रदेश वंचित होने जा रही है l

 

—–   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *