राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल के विरोध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगाए गए एस्मा का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने विरोध करते हुए इसे  शासन का तानाशाही रवैया कहा है l

कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, प्रांतीय महासचिव ओ पी शर्मा एवं प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि राजस्व पटवारी संघ 15 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है l हड़ताल की सूचना शासन को पूर्व में दे दी गई थी किंतु मंत्रालय में बैठे अधिकारी हड़ताल अवधि के दौरान संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा करना भी मुनासिब नहीं समझा तथा बगैर चर्चा के हड़ताल को खत्म करने के लिए एस्मा लगाकर कर्मचारी संगठनों को चुनौती दी जा रही है कि हड़ताल करके देखोl सरकार मुगालते में है की छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए एस्मा कानून से डर कर हड़ताल नही करेंगेl प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने  सभी संगठनों से आह्वान किया है की आपात बैठक बुलाकर एक संयुक्त रणनीत बनाना चाहिए

——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *