अपना देश, स्वधर्म की व्रत-पूजा में अपने रुधिर कमल अर्पित करनेवाले मृत्युंजयी मराठा वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति शम्भाजी महाराज को मराठा समाज ने विगत वर्षों की भाँती अपना श्रद्धा निवेदन किया l

प्रदेश की राजधानी रायपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वी राज्याभिषेक दिवस को मराठा युवा समाज ने बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक एवं पूजन हुआ एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में में मरीजों के परिजनों को भोजन का वितरण समाज द्वारा किया गयाl मराठा युवा समाज अध्यक्ष लोकेश पवार ने उद्बोधन में बताया आज से साढ़े तीन सौ वर्ष पूर्व, जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, तो उसमें स्वराज्य की ललकार और राष्ट्रीयता की जय-जयकार समाहित थी। उन्होंने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा था। आज एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजन में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब देखा जा सकता है।

मराठा युवा समाज राज्य में देश के वीर सपूतों की पुण्य स्मृतियों को अमर बनाये रखने में मराठा मित्र मंडल के मार्गदर्शन में कार्य करता हैl हाल ही में समाज ने छत्रपति शम्भाजी महाराज की जयंती भी मनाईl समाज द्वारा न केवल मनुष्य बल्कि ऐसे प्राणियों जो प्रतिदान में कुछ विशेष दे नहीं सकते उनकी भी शिवज्ञान में सेवा की जाती हैl इसी कड़ी में समाज ने गौ माताओं के लिए अलग अलग जगहों में जलपात्र की भी व्यवस्था की हैl समाज के सदस्य नियमित रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति परिसार, तात्यापारा चौक में साफ़-सफाई करते हैंl
