चैत्र नवरात्रि 2023 के भक्तिमय परिवेश में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग तथा इसमें कार्यरत सभी कर्मचाररियों की हिताकांक्षी संस्था छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एक पोर्टल सेवा का शुभारंभ किया है। Swasthyasandesh.in नामक इस पोर्टल में सरकारी चिकित्सक एवं सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के सेवाओं से संबंधित विषयों को धारावाहिक प्रस्तुत किया जायेगा। स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्यानुभव एवं कार्य के प्रति सौंदर्यबोध को इस पोर्टल में संक्षिप्त एवं सारगर्भित रुप में प्रस्तुत कर सकते हैं। यह पोर्टल प्रदेश शासन के विभिन्न कार्यक्रमों को आम जनमानस में रुचिकर ढंग से प्रस्तुत करेगा। कर्मचारियों तथा आम जनता की शासन से अपेक्षाओं को भी यह पोर्टल प्रस्तुत करेगा। आप सभी के पूर्व सहयोग ने हमें इस पोर्टल को शुरू करने का उत्साह प्रदान किया। आशा है कि आप अपना अनमोल सहयोग हमें प्रदान करेंगे।