छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बहुप्रतिक्षित मांग कर्मचारियो के लिए केसलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने के घोषणा पर प्रांतीय संरक्षक/सलाहकार श्री ओ.पी.शर्मा एवं कर्मचारी अधिकारी संयुक्त के प्रांतीय संयोजक श्री अनिल शुक्ला के नेतृत्व मे माननीय श्री ओ.पी.चौधरी वित्त मंत्री छ.ग.शासन, को पुष्पगुच्छ भेटकर, कर्मचारियो के लिए केसलेस चिकित्सा योजना लागू करने के लिए अभार धन्यावाद ज्ञापित किया।

जिसमे प्रमुख रूप से छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री एस.पी.देवांगन, अश्वनी गुर्देकर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आर.पी.यादव, संभागीय संरक्षक प्रदीप बोगी, पूरण पाटले निज सहायक सांसद रायगढ़,एस.एस.सोनी, विभाग सहायक, प्रदीपी सरकार, प्रांतीय चिकित्सा अधिकारी प्रकोष्ठ संयोजक डाॅ रिया सुमन, प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट हरिशंकर साहू, प्रांतीय संयोजक संतोष देवांगन,प्रांतीय संयोजक वाहन चालक सुभाष सहारे, जिला उपाध्यक्ष लक्षमी बनर्जी, विभागीय अध्यक्ष संयुक्त संचालक स्वा.सेवाये स्वतंत्र सोनी, जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे, प्रांतीय पदाधिकारी अरविन्द चन्द्राकर, ब्लाक अध्यक्ष कमल चंद्राकर, खोमन पटेल, नदलाल खूटे, बेदराम, असवन टंडन आदि शामिल थे।