आज शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर मे विभागीय अध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्बंधित बैठक लिया गया,निर्वाचन अधिकारी श्री प्रदीप बोगी ने निर्वाचन प्रक्रिया संचालित करते हुए उम्मीदवारो से अध्यक्ष पद हेतु नामांकन मंगाया गया जिसमे सिर्फ 1 नाम राकेश वैष्णव का आया जिसमे एक प्रस्तावक, एवम 20 समर्थक के साथ समर्थन प्राप्त हुआ, निर्धारित समय अवधि मे अन्य कोई नामांकन नहीं आने के कारण श्री राकेश वैष्णव को शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर का विभागीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया, बता दे की पूर्व मे भी दो बार अध्यक्ष निर्वाचित रह चुके है

अब पुनः निर्विरोध निर्वाचित होने पर राकेश वैष्णव को सभी संघ पदाधिकारीयों ने बधाई दिए, इस अवसर पर संघ के प्रधान संरक्षक एवं सलाहकार श्री ओ पी शर्मा, निर्वाचन अधिकारी प्रदीप बोगी, प्रांतीय महामंत्री एस पी, देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आर पी यादव, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, संभागीय सचिव इमरान शेख मिर्जा, प्रांतीय संयोजक एमएलटी प्रकोष्ठ अमृत निषाद, मेकाहारा अध्यक्ष हरिशंकर साहू, खोमन पटेल, लक्ष्मी बेनर्जी, जिला के हेमंत देवांगन, अरविन्द चंद्राकर, रोशन साहू, उत्तम सोनवानी, देवेंद्र मनहरे, अश्वन टंडन सहित बड़ी संख्या मे संघ पदाधिकारी एवं डेंटल कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित थे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *